भारत के अलावा इन देशों में मनाया जाता है रंगों का त्यौहार

इस साल होली 7- 8 मार्च को मनाई जा रही है। होली का त्यौहार भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। होली को रंगों का त्योहार कहते हैं क्योंकि इस पर्व पर लोग एक दूसरे को गुलाल- अवीर लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। होली का नाम आते ही सबसे पहले रंग बिरंगे चेहरे, गुलाल और अबीर का नजारा याद आने लगता है। होली हर्षोल्लास और मस्ती से भरपूर होता है। पूरी दुनिया में होली का यह नजारा काफी पसंद किया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के अलावा दुनिया के दूसरे देशों में भी रंगों का त्योहार मनाया जाता है। होली की तरह की कई देशों में फेस्टिवल धूमधाम से मनाएं जाते हैं। फर्क सिर्फ इतना होता है कि कहीं रंगों की होली होती है तो कहीं टमाटर की तो कहीं कीचड़ की।
चलिए जानते हैं दुनियाभर में होली मनाने के अलग अलग तरीके
रोम की होली
रोम में भी होली जैसा पर्व होता है, जिसे रेडिका कहते हैं। इस पर्व में भारत के होली के त्योहार की तरह ही होलिका दहन जैसा नजारा होता है। लोग किसी ऊंचे स्थान पर जाते हैं और वहां लकड़ियां एकत्रित करके उसे जलाते हैं। इस दौरान लोग नाचते गाते हैं और काफी मस्ती करते हैं।
स्पेन की होली
भारत की होली की तरह की स्पेन की होली प्रसिद्ध है। स्पेन एक खूबसूरत देश है, जहां रंग बिरंगा फेस्टिवल होता है लेकिन फर्क इतना है कि स्पेन में रंगों से नहीं बल्कि टमाटर से होली खेली जाती है। इसे ला टोमाटीना कहा जाता है। हर साल अगस्त में ला टोमाटीना मनाया जाता है, जिसमें लोग एक दूसरे पर जमकर टमाटर फेंकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया की होली
ऑस्ट्रेलिया में भी होली जैसा त्यौहार मनाया जाता है लेकिन यहां भारत से उल्टा हर दो साल में एक बार ही रंगों का पर्व होता है। फरवरी महीने में ऑस्ट्रेलिया में वाटरमेलन फेस्टिवल होता है। अपने नाम की तरह ही इस त्यौहार में तरबूज का इस्तेमाल किया जाता है। लोग एक दूसरे पर तरबूज फेंकते हैं और मस्ती करते हैं।
दक्षिण कोरिया की होली
दक्षिण कोरिया में भी भारत की तरह की होली मनाई जाती है। दक्षिण कोरिया में मनाएं जाने वाले रंगों के त्यौहार को बोरयॅान्ग मड फेस्टिवल कहते हैं। हर साल जुलाई में इस पर्व को मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे पर कीचड़ फेंकते हैं। दक्षिण कोरिया में कीचड़ का एक विशाल टब बनाया जाता है, जिसमें लोग तैरते हैं और एक दूसरे को कीचड़ के टब में फेंकते हैं।
इटली की होली
घूमने के लिए इटली जितनी प्यारी जगह है, उतना ही यहां त्यौहार मनाने की परंपरा भी मजेदार है। इटली में भी भारत की होली जैसा ही पर्व होता है, जिसे ऑरेंज बैटल कहा जाता है। जनवरी के महीने में मनाए जाने वाले इस त्यौहार में लोग एक-दूसरे को रंग नहीं लगाते, बल्कि स्पेन की होली की तरह टमाटर फेंकते हैं। टमाटर के जूस से एक दूसरे को भिगोते हैं।