DBT Agriculture | Bihar Kisan Registration | बिहार किसान रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन फॉर्म

Bihar Kisan Registration | बिहार किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन : DBT agriculture Bihar| Kisan Registration | pm kisan samman nidhi yojana। बिहार किसान रजिस्ट्रेशन | Kisan Registration Online Portal |डीबीटी एग्रीकल्चर | बिहार किसान रजिस्ट्रेशन की पात्रता | बिहार सरकार द्वारा संचलन की जाने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु राज्य सरकार द्वारा बिहार किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आसानी से आवेदन कर सकते हैं। और बेहतर लाभ भी उठा सकते हैं। तो दोस्तों आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2022 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी स्पष्ट करने जा रहे हैं। जैसे इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया। Bihar DBT Agriculture Kisan Registration /डीबीटी एग्रीकल्चर से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने हेतु हमारे इस लेख को विस्तार पूर्वक पढ़ें। औऱ आवेदन ऑनलाइन कैसे होगा इसका सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करें।
DBT agriculture Bihar Kisan Registration
दोस्तों आपको बता दे बिहार के जो किसान हैं बिहार सरकार की द्वारा चलाई जा रही कृषि के संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना है तो वह ऑनलाइन DBT Agriculture /डीबीटी एग्रीकल्चर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन खुद या नजदीकी बसुधा केंद्र/ साइबर कैफे से करवा सकते हैं। बिहार सरकार ने यह सुविधा को ऑनलाइन कर दी गई है। जिससे किसानों को ज्यादा भागदौड़ करने की आवश्यकता नहीं है। अभी तक किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। वह अपना पंजीकरण ऑनलाइन करवा सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद किसान कृषि से जुड़ी हर योजनाओं का लाभ आराम से उठा सकते हैं या लाभ प्राप्त के योग्य हो सकते हैं।अगर आप बिहार किसान योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तो, सरकारी योजनाओं से मिलने वाली धनराशि आपकी जुड़ी हुई बैंक खाते में आ जायेगी। पंजीकरण करने के आप खुद भी अपने इंटरनेट मोबाईल से या लैपटॉप से आसानी से कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको कुछ स्टेप फ्लो करनी होगी।
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन का मुख्य उद्देश्य
पहले राज्य के लोगों को कृषि से जुड़ी जानकारी लेने के लिए तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। जिससे समय के साथ कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखकर बिहार सरकार द्वारा बिहार किसान रजिस्ट्रेशन को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब किसानों को कृषि से जुड़ी जानकारी लेने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और उससे जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। तथा किसान से जुड़ी अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ घर बैठे उठा सकते हैं।
DBT Agriculture/ डीबीटी एग्रीकल्चर के अंतर्गत आने वाली कुछ योजनायें
बिहार राज्य सरकार द्वारा किसानो के लिए जो योजना शुरू की गयी है उन योजना में किसान डीबीटी एग्रीकल्चर की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही डीबीटी एग्रीकल्चर वेबसाइट के अंतर्गत आनेवाली और भी योजनायें है जो इस प्रकार है –
- प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना/ Pradhan Mantri Krishi Samman Nidhi Yojana
- कृषि यंत्रीकरण योजना/ agricultural mechanization scheme
- डीजल अनुदान रबी/ diesel subsidy rabi
- डीजल अनुदान खरीब
- बीज अनुज्ञापित राज्य सरकार हेतु आवेदन
- सूखाग्रस्त प्रखंड के लिए कृषि इनपुट सब्सिडी योजना
- कृषि इनपुट अनुदान योजना/ Agriculture Input Grant Scheme
बिहार किसान पंजीकरण /Bihar Kisan Registration के लिए आवश्यक कागजात :
यदि किसान खुद डीबीटी एग्रीकल्चर के दौरान अपना पंजीकरण करवाता है तो उसके पास उपयुक्त दस्तावेज होने जरुरी है| यदि किसान के पास आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर नही है तो किसान अपने निकट के सीएससी सेण्टर या बसुधा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकता है। Bihar Kisan Registration के लिए आवश्यक कागजात :
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर (जो आधार कार्ड से लिंक हो )
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक का विवरण
- बैंक का खाता नंबर और आईएफएससी कोड
योजना का नाम | बिहार किसान रजिस्ट्रेशन |
---|---|
विभाग | बिहार कृषि मंत्रालय |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
आवेदन का मोड़ | ऑनलाइन |
वर्तमान साल | 2022 |
आवेदन की तिथि | योजनाओं के अनुसार हमेशा खुली है |
आवेदन का समय | सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक |
आवेदन की अंतिम तिथि | कोई अंतिम तिथि नही |
आधिकारिक वेबसाइट | dbtagriculture.bihar.gov.in |
Bihar Kisan DBT Agriculture Registration करने की प्रकिया :
- पंजीकरण के लिए सबसे पहले डीबीटी एग्रीकल्चर की आधिकारिक वेबसाइट (ऑफिसियल वेबसाइट ) पर जाना होगा|
- पेज खुलने के बाद पंजीकरण/Registration ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
- पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करने करने पर तीन विकल्प आयेंगे- पहला -पंजीकरण करे, दूसरा -पंजीकरण जाने और तीसरा -पंजीकरण पावती प्रिन्ट करे|
- जहा आपको पंजीकरण करे विकल्प पर क्लिक करना है।
- पंजीकरण करे के विकल्प पर क्लिक करते हैं इसके बाद आपके सामने तीन विकल्प और आयेंगे जिसमे से आपको जनरल यूजर वाले विकल्प पर क्लिक करना है। जनरल यूजर पर क्लिक करने पर तीन विकल्प और खुलेगा| जिनमे पहला –DEMOGRAPHIC + OTP , दूसरा –DEMOGRAPHIC + BIO-AUTH और तीसरा –IRIS (WORKING) जिनमे आपको पहले विकल्प DEMOGRAPHIC + OTP का चयन करना होगा|
- फॉर्म में अपना आधार नंबर और जो भी आपका नाम आधार कार्ड में दर्ज है आपको वो नाम भरना है उसके बाद आपको AUTHENTICATION पर क्लिक करना होगा| AUTHENTICATION पर क्लिक करने के बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी आएगा आपको अपना यह ओटीपी को यहाँ पर दर्ज कर लेना होगा।
- फिर किसान पंजीकरण पर क्लिक करना होगा|
- आपको उस फॉर्म में मांगी गयी सारी जानकारी सही सही भरनी होगी और अंत में आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है। जैसे ही आप सबमिट करोगे आपके सामने किसान रजिस्ट्रेशन संख्या आ जाएगी आपको उस संख्या को लिख लेना होगा या उसे प्रिंट या डाउनलोड कर लेना होगा| इस प्रकार से फॉर्म खुलेगा|