TOP NEWS

Bihar Board Matric , इंटर परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें टाइम टेबल

BSEB Bihar Board Matric, Inter Exams 2023 DateSheet: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 2023 के लिए मैट्रिक (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की अंतिम परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा हो गई है।

एक फरवरी से होगी 12वीं की परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी (BSEB)  के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड 2023 की इंटरमीडियट यानी कक्षा 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाएं एक फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इंटर की परीक्षाएं 11 फरवरी, 2023 तक चलेंगी। वहीं, इससे पहले इंटर मीडियट यानी कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी।

Bihar Board Matric , इंटर परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें टाइम टेबल
Bihar Board Matric , इंटर परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें टाइम टेबल

14 फरवरी से होगी 10वीं की परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी (BSEB)  के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बिहार बोर्ड 2023 की मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 14 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 22 फरवरी, 2023 तक चलने वाली है।

Bihar Board 2023 वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी

नौ दिसंबर, 2022 को बिहार बोर्ड का 2023 के परीक्षा कार्यक्रम का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर वार्षिक कैलेंडर देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड के छात्र विस्तृत डेटशीट और टाइम-टेबल को biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। छात्र अधिक जानकारी के लिए अपने स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं या बीएसईबी के सोशल मीडिया हैंडल की जांच कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button